फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एनएच किनारे से हटाएं वाहन, निकास नालियों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने पुलिस से मांगा सहयोग, ओल्ड बैरियर से तवी मोड़ तक किया जाएगा कार्य
विज्ञापन

बरसात के दौरान घरों में जलभराव का है खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के ओल्ड बैरियर से लेकर तवी मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के किनारे बारिश के पानी की निकासी के लिए नए सिरे से नालियों का निर्माण किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एनएच विंग के सोलन और शालाघाट डिवीजन ने इस कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए बालूगंज थाना पुलिस से सहयोग मांगा है, ताकि सड़क किनारे पहाड़ी की ओर पार्क किए जाने वाले वाहनों को हटाया जा सके। सड़क किनारे लगातार खड़े रहने वाले वाहनों के कारण एनएच विंग इस कार्य को शुरू नहीं कर पा रहा है। यहां तक कि बरसात शुरू होने के बावजूद विभाग नालियों की सफाई भी नहीं करवा पा रहा है।
विज्ञापन

ओल्ड बैरियर से तवी मोड़ तक करीब दो किलोमीटर लंबे इस हिस्से में वाहनों की पार्किंग के कारण यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं की गई, तो बरसात के दौरान स्थानीय घरों को जलभराव का खतरा पैदा हो सकता है। नालियों की सफाई का कार्य तभी संभव होगा, जब यहां से वाहन हटाए जाएंगे। इस सड़क पर पहले भी जल निकासी की नालियों के बंद होने और उनका समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण भारी बारिश में नुकसान हो चुका है। इसके अलावा सड़क किनारे पार्क वाहनों की वजह से इस मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या भी बनी रहती है।
विज्ञापन



निर्माण के लिए मिल गया है बजट : नेत्र

लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग (शालाघाट डिवीजन) के सहायक अभियंता नेत्र प्रकाश ने बताया कि निकास नालियों को नए सिरे से आरसीसी से पक्का बनाया जाएगा। इसके लिए बजट उपलब्ध है और कार्य आवंटन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। सड़क किनारे पार्क वाहनों को हटाने और नालियों वाले हिस्से को खाली करवाने के लिए बालूगंज थाना पुलिस को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सड़क किनारे खड़े वाहन हटेंगे, नालियों की सफाई तथा वहां से मिट्टी और पत्थर हटाने का कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा ताकि बरसात के दौरान पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित हो सके। बरसात के बाद नालियों को आरसीसी से पक्का करने का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें