फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चलौंठी में राहत कार्य शुरू, संजौली ढली बाईपास सड़क जल्द होगी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई भर रहा दरारें
विज्ञापन

धंस रही जमीन को मजबूती देने का किया जा रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के संजौली-ढली बाईपास सड़क पर चलौंठी के पास फोरलेन टनल के निर्माण से धंस रहे सड़क के हिस्से को मजबूती देने का काम फिर से शुरू हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई ने मौके पर दरारें भरने का काम शुरू कर दिया है।

रिहायशी इलाके के बीच रास्तों पर पड़ी दरारों को भरा जा रहा है। मौके पर होने वाले काम की रोजाना रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। एनएचएआई ने यहां खाली करवाए गए मकान के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नौ जनवरी को एक बहुमंजिला मकान में दरारें पड़ गईं थीं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही संजौली ढली बाईपास सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। अभी इस सड़क को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रखा गया है। अगले हफ्ते से शहर में सरकारी स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के खुलने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इससे संजौली क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बढ़ जाएगी। ऐसे में जिला प्रशासन ने एनएचएआई को मौके पर चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा है। उधर एनएचएआई का कहना है कि चलौंठी में फिलहाल टनल का निर्माण कार्य बंद है। पहले क्षेत्र में रखरखाव और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। टनल का निर्माण भी नियमानुसार और प्रशासन की मंजूरी के तहत ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संजौली में फिर लगा जाम
संजौली क्षेत्र में सोमवार सुबह फिर लंबा जाम लग गया। सुबह 9:00 बजे से ही संजौली से ढली और नवबहार तक जाम लगता रहा। इससे लोग परेशान हुए। संजौली बाजार से बसों की आवाजाही होने से जाम लग रहा है। इससे उपचार के लिए अस्पतालों को आ रहे मरीज भी परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें