शिमला। राजधानी में बढ़ते सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये की कमी आई है। इससे ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। लोअर बाजार सब्जी मंडी में एक हफ्ता पहले 80 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाली शिमला मिर्च सोमवार को 60 और 100 रुपये प्रतिकिलो बिकी। करेला 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। इसके अलावा टमाटर, मटर और गोभी के दामों में भी गिरावट आई है। सब्जी मंडी में शुक्रवार को टमाटर 30, गाजर 20, मूली 30 और मटर 30 से 50, फूलगोभी 20, बंदगोभी 20 से 30, कटहल 80, आलू 15 और प्याज 25 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। सब्जी विक्रेता मनोज ने बताया कि सब्जी मंडी में लोकल सब्जियों की आपूर्ति बढ़ना शुरू हो गई है जिससे दामों में गिरावट आई है। संवाद