फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव बिंदल को इस मामले में जल्द मिल सकती है बड़ी राहत

Mon, 26 Nov 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को एक और मामले में जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। विजिलेंस कांग्रेस चार्जशीट में शामिल बिंदल से संबंधित एक मामले की जांच को बंद करने की तैयारी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संबंधित इस मामले में विजिलेंस के एक नोटिस के जवाब में मिशन की ओर से दिए गए लिखित जवाब के बाद इसका रास्ता तय हो गया है।

विज्ञापन


पिछली धूमल सरकार के दौरान कांग्रेस ने एक चार्जशीट तैयार कर राज्यपाल को सौंपी थी। इसमें एक मामला एनएचएम में हुए कथित स्टेशनरी घोटाले से संबंधित था। आरोप था कि कि धूमल सरकार के कार्यकाल में केंद्र से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में आए बजट का ठीक से इस्तेमाल नहीं किया गया और इसमें गड़बड़ी हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा कैलेंडर, डायरी आदि स्टेशनरी की सामग्री को छापने में भी फंड का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए। इससे सरकारी कोष को नुकसान पहुंचने की बात की गई। वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई यह जांच बेनतीजा रही। अब जयराम सरकार आने के बाद चूंकि राजनीति प्रेरित सभी मामलों को बंद करने का पहले ही फैसला हो गया था।

ऐसे में ब्यूरो ने भी एनएचएम को नोटिस देकर मामले से संबंधित दस्तावेज मांग लिए। हाल में मिशन की ओर से दस्तावेज के साथ एक जवाब भी भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि कैलेंडर व अन्य सामग्री के प्रकाशन की वजह से कोई वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। चूंकि, मिशन ने नुकसान न होने की बात कही है। ऐसे में ब्यूरो अब इस मामले की जांच को बंद करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें