फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मजबूत जंग लड़कर राहत की ओर बढ़ रहा हिमाचल

Wed, 22 Apr 2020 12:28 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देशभर में भले ही कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा हो, पर हिमाचल से राहत की उम्मीद नजर आ रही है। सूबे के अस्पतालों में भर्ती 23 पॉजिटिव मरीजों में से नौ की 14 दिन बाद ली गई पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सप्ताह बाद उनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है और नए मामले नहीं बढ़ते हैं तो हिमाचल गोवा, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे कोरोना मुक्त राज्यों की श्रेणी में शामिल होने की ओर कदम बढ़ा सकता है। गौर हो कि हिमाचल में पॉजिटिव मिले 11 मरीज पहले ही ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में मौजूदा समय में सोलन के काठा में तीन, हमीरपुर के भोटा में चार और टांडामेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीजों में संक्रमण होने के बाद दोबारा पहली रिपोर्ट नहीं ली गई है। इनकी भी पहली रिपोर्ट सामान्य आई तो हिमाचल के लिए राहत भरी खबर होगी। कांगड़ा के छेब में क्वारंटीन एक मरीज ठीक होने के बाद फिर संक्रमित हुआ है, जिसमें ज्यादा दिक्कत नहीं है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चंबा के चार में से तीन मरीज निगेटिव हैं। चौथे मरीज का सैंपल खराब है, डॉक्टर उसके भी स्वस्थ होने की उम्मीद जता रहे हैं। प्रदेश में इस समय अस्पतालों में भर्ती कोई भी कोरोना मरीज गंभीर नहीं है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अगर इनकी दूसरी बार भी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आती तो इन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर 14 दिन के लिए क्वारंटीन में भेजा जा सकता है। 

विज्ञापन

कोरोना मरीजों का जल्द ठीक होना राहत की बात : सीएम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की अपेक्षा हिमाचल के कोरोना मरीज जल्द ठीक हो रहे हैं, जो राहत की बात है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि दो-तीन दिन में कुछ पॉजिटिव से निगेटिव हुए लोग डिस्चार्ज होंगे। सरकार की नजर हमीरपुर में आए दो पॉजिटिव मरीजों पर भी टिकी है। 11 दिन तक यह निगरानी में हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने और इस बीच नया मामला न आने पर लोगों को लॉकडाउन में और छूट मिलेगी। 

पॉजिटिव मरीज    एक्टिव मरीज    डिस्चार्ज मरीज    प्रदेश से बाहर शिफ्ट    मौत
39                        23                        11                       4                      1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें