रिकांगपिओ (किन्नौर)। दिवाली पर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूरा बाजार रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। दिवाली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बाजार से मिठाइयों, फलों, सूखे मेवों, पूजा सामग्री, दीयों, मोमबत्तियों और घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटों की खरीदारी की। शाम होते ही बाजार और आसपास के क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठे। लोगों ने घरों में दीप जलाकर और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर दिवाली की खुशियां साझा कीं।