पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह(फाइल फोटो)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पच्छाद और धर्मशाला के मतदाताओं से कहा है कि उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान उनसे निजी तौर पर न मिलने का अफसोस है।
अस्वस्थ होने की वजह से वह चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले सके, पर वह जल्द ही कांग्रेस के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करने उनके पास आएंगे। मतदाताओं से वीरभद्र सिंह ने लिखित अपील भी की है। वीरभद्र ने उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश के लोगों की चिंता पर कहा है कि वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। इसलिए किसी को भी उनके स्वास्थ्य की चिंता नहीं करनी है। प्रदेशवासियों की दुआओं, प्यार और स्नेह से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य लाभ के बाद वह खुद प्रदेश का दौरा करेंगे।