फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ईआरपी पोर्टल पर 6,573 छात्रों का पंजीकरण अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
55 कॉलेजों ने अब तक नहीं करवाया पंजीकरण, कॉलेजों की लापरवाही से पंजीकरण पड़ा है लंबित
विज्ञापन

पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 नवंबर की है निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के ईआरपी पोर्टल पर संबद्ध महाविद्यालयों के हजारों विद्यार्थियों का पंजीकरण अब तक नहीं हो पाया है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध 55 महाविद्यालयों के 6573 विद्यार्थियों का पंजीकरण लंबित है। महाविद्यालयों की ओर से निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं किए जाने के कारण विद्यार्थियों का विवरण विश्वविद्यालय के पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाया है। अब पंजीकरण में देरी करने वाले महाविद्यालयों पर प्रति विद्यार्थी के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 नवंबर निर्धारित की है। विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का पंजीकरण शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इसके तहत विद्यार्थियों का पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन


पंजीकरण पूरा नहीं होने की स्थिति में विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, प्रति विद्यार्थी जुर्माना लगाए जाने से संबंधित महाविद्यालयों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी पड़ेगा। विवि के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 55 महाविद्यालयों के 6573 विद्यार्थियों का पंजीकरण अभी लंबित है। संबंधित महाविद्यालयों को अपने विद्यार्थियों का विवरण ईआरपी पोर्टल पर दर्ज करना है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हो पाया है। ऐसे में महाविद्यालयों को जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी कार्यों में परेशानी न हो और अतिरिक्त जुर्माने से भी बचा जा सके। परीक्षा नियंत्रक श्यामलाल कौशल ने कहा कि छात्र जल्द से जल्द पंजीकरण करवाए ताकि जुर्माना न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें