21 जून तक करना होगा पंजीकरण
सामूहिक योग की फोटो भी करनी होगी अपलोड
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सामूहिक भागीदारी निभाने के लिए संगम एप पर प्रदेशभर के शिक्षण संस्थान और संस्थाएं पंजीकरण करवा सकती हैं।
पोर्टल में 21 जून तक पंजीकरण होगा। हालांकि पंजीकरण करवाने वाले शिक्षण संस्थानों समेत संस्थाओं और अन्य को अपने स्तर पर योग करना होगा। इसके बाद सामूहिक योग की फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड करने के बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने का सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा। हिमाचल में वर्ष 2025 में भी 5000 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों, कंपनियों, गैर सरकारी संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सरकारी विभागों और संस्थाओं ने पंजीकरण किया था। इसके अलावा जिला और खंड स्तर पर योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम करवाया गया था। इस बार भी आयुष विभाग की आरे से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। आयुष निदेशक रोहित जम्वाल ने बताया कि प्रदेशभर में स्कूलों, कॉलेजों, कंपनियों, गैर सरकारी संगठनों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सरकारी विभागों और संस्थाओं से आग्रह किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग संगम एप पर पंजीकरण करवा लें। सभी जिलों में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। लोगों को योग पर जागरूक भी किया जा रहा है। साथ ही पंजीकरण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। 21 जून तक पंजीकरण करवा सकते हैं।