फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन खराब है तो अब इन नंबरों पर करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर का लैंड लाइन फोन खराब है या मोबाइल सिग्नल की दिक्कत, आपको अपने इलाके के एसडीओ के पीछे भागने की जरूरत नहीं। बीएसएनएल के अधिकारी आपकी समस्या का खुद समाधान करेंगे।
विज्ञापन


शिमला दूरसंचार जिला के साढ़े चार लाख मोबाइल, 35 हजार लैंडलाइन और दस हजार ब्राडबैंड उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नए साल पर बीएसएनएल ‘दूरसंचार आदर्श सेवा’ लांच करेगा। योजना के तहत बीएसएनएल अधिकारियों ने शिमला दूरसंचार जिला के तहत 16 क्षेत्रों को गोद लिया है। शिमला शहर की जिम्मेवारी 4 अफसरों को सौंपी है।

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल अपनी सेवाओं में सुधार और उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए ‘दूरसंचार आदर्श सेवा’ लांच करने जा रहा है। योजना के तहत लैंड लाइन, ब्राडबैंड और मोबाइल सेवा में सुधार करेगा। इसके अलावा वॉयस और डाटा सर्विस में सुधार पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन


सिग्नल में सुधार के लिए नए टावर लगाने और नए क्षेत्रों को मोबाइल, लैंड लाइन तथा ब्राडबैंड से जोड़ने का काम भी योजना के तहत होगा। बीएसएनएल सेवाओं में सुधार कर ग्राहकों को इनके प्रयोग के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्वाइंट ऑफ सेल में विस्तार करने का भी लक्ष्य रखा है।
Trending Videos

अफसरों से इन नंबरों पर करें संपर्क

एरिया---------अधिकारी का नाम--------मोबाइल नंबर
शिमला- 1--------दुर्गादत्त वर्मा-----------------94180-50158
शिमला- 2--------एमएम शर्मा-----------------94180-14555
शिमला- 3--------एचपी गुप्ता-------------------94180-36299
शिमला- 4--------लायक राम------------------94180-55188
निरमंड------------आरडी शर्मा------------------94180-00130
टिक्कर------------सरोज नरेष्ठ------------------94180-21213
घणाहट्टी----------राकेश ठाकुर-----------------94180-51555
रोहड़ू---------------पीएल पांचटा----------------94180-25255
चौपाल-------------दीप कुमार------------------94180-80555
कुमारसैन----------संजय कश्यप----------------94180-06651
शोघी--------------आरके गुप्ता------------------94184-01100
कुपवी--------------राकेश शर्मा-----------------94180-85143
ज्यूरी-सराहन-------रामलाल शर्मा---------------94180-55032
सांगला-------------जीएस नेगी------------------94180-01324
आनी---------------अमीचंद---------------------94180-95380
रामपुर--------------दिनेश शर्मा-----------------94180-40666
चिड़गांव-------------गोपाल चौहान--------------94181-01010
जुब्बल--------------डीएन शर्मा-----------------94180-12342
कल्पा---------------अजमेंदर नेगी--------------94180-10926
थानाधार------------विजय पाल नेगी------------94180-57001
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर अपडेट

उपभोक्ता अब अपनी शिकायत व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये भी बीएसएनएल प्रबंधन तक पहुंचा सकेंगे। अधिकारियों के मोबाइल पर व्हाट्सएप और बीएसएनएल के फेजबुक पेज www.facebook.com/bsnlshimla पर मेसेज कर शिकायत की जा सकेगी। स्कीमों की जानकारी फेजबुक पेज पर मिलेगी।

उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत : सिंह
"उपभोक्ताओं के करीब जा कर उनकी समस्याएं हल करने के लिए नई पहल शुरू की है। अधिकारी जो क्षेत्र गोद लेंगे उसे आदर्श बनाने की पूरी जिम्मेवारी भी उसी अधिकारी की होगी। योजना को कामयाब बनने के लिए निगम के योग्य अधिकारियों को चुना गया है।"
- एमसी सिंह महाप्रबंधक, बीएसएनएल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें