फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समूहों से खरीदकर सामग्री वितरित करेगा रेडक्रॉस

सार

शिमला में राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक में दिवाली पर आश्रमों और अस्पतालों में वितरण की योजना बनाई गई। सामग्री की खरीद स्वयं सहायता समूहों से होगी। इससे स्थानीय समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस, अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक शुक्रवार को राजभवन में हुई। इसमें दिवाली पर आश्रमों और अस्पतालों में वितरित की जाने वाली सामग्री की रूपरेखा तैयार की गई। निर्णय लिया कि सामग्री की खरीद हिमकारा उन्नयन समिति, हिमफेड और स्वयं सहायता समूहों से की जाएगी। पिछले वर्ष 18 संस्थानों में 2000 से अधिक वस्तुएं वितरित की गई थीं। बैठक की अध्यक्षता लेडी गवर्नर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष जानकी शुक्ल ने की। यह जानकारी रेडक्रॉस के सहायक सचिव डॉ. संजीव कुमार ने दी। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल एवं महासचिव राज्य रेडक्रॉस चंद्र प्रकाश वर्मा, गुरतेग सिंह, संत राम और डॉ. किम्मी सूद मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें