शिमला के संजौली कॉलेज में जूलॉजी विभाग ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों की बीपी, शुगर सहित विभिन्न जांचें की गईं। शिविर से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।
शिमला। संजौली कॉलेज के जूलॉजी विभाग ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल और पीएचसी संजौली के स्टाफ के सहयोग से शुक्रवार को परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें कॉलेज प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को जांचा गया। शिविर में बीपी, ब्लड शूगर और एचबी की जांच की गई। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने सबसे पहले स्वास्थ्य की जांच करवाकर शिक्षकों और छात्र छात्राओं को जांच के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में डॉ. मीनाक्षी शर्मा और डॉ श्वेता शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में विनीश, स्वप्निल, अर्चित और नैन्सी ने भी सहयोग किया। ब्यूरो