प्रदेश के दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों में लोगों को प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा रही है। राज्य रेडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह बात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलोग में आयोजित सात दिवसीय बहु विशेषज्ञता शल्य चिकित्सा शिविर के उद्घाटन अवसर पर कही।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि 13 से 19 अक्तूबर तक चलने वाले इस शिविर में स्त्री रोग, सामान्य शल्य क्रियाओं के अतिरिक्त नेत्र रोग की शल्य क्रियाएं नि:शुल्क होंगी।
शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला के दूरदराज के अन्य 8 क्षेत्रों में भी बहु विशेषज्ञता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।