शिमला। राज्य रेडक्रॉस और जिला रेडक्रॉस शाखा शिमला की ओर से वीरवार काे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसुम्पटी में विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। यह शिविर विशेष रूप से जूनियर रेडक्रॉस के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य रेडक्रॉस के मास्टर ट्रेनर डॉ. किमी सूद और डॉ. गंगा शर्मा ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की तकनीकों बताईं। इसमें कृत्रिम श्वसन (सीपीआर), रक्तस्राव रोकने की विधियां, जलने और फ्रैक्चर की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राज्य रेडक्रॉस के समन्वयक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्राथमिक उपचार का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। संवाद