फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में 120 रुपये प्रति किलो बिका रेड ब्यूट प्लम, बागवान गदगद

Wed, 19 May 2021 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

गुठलीदार फलों का सीजन शुरू होने के बाद इस साल बागवानों को अच्छी गुणवत्ता वाले फलों के बढ़िया दाम मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
मंडी में गुठलीदार फल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल की राजधानी शिमला शिमला की भट्टाकुफर फल मंडी में बुधवार को रेड ब्यूट किस्म का प्लम 120 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिका। बढ़िया क्वालिटी और अच्छे साइज के चलते रेड ब्यूट प्लम को यह दाम मिले। गुठलीदार फलों का सीजन शुरू होने के बाद इस साल बागवानों को अच्छी गुणवत्ता वाले फलों के बढ़िया दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को कोटगढ़ के बागवान सुभाष चौहान ने रेड ब्यूट किस्म के प्लम के 140 बक्से करोल ब्रदर्स फर्म को बेचे। सुभाष चौहान ने बताया कि बीते साल रेड ब्यूट को 150 से 200 रुपए प्रति किलो दाम मिले थे, इस साल डिमांड अधिक होने के कारण अच्छे दाम मिल रहे हैं। जून माह में ब्लैक अंबर प्लम तैयार होगा।

उम्मीद है कि उसको भी इस सीजन में अच्छे दाम मिलेंगे। भट्टाकुफर फल मंडी स्थित करोल ब्रदर्स (60) फर्म के संचालक अक्षय करोल ने बताया कि मंडी में अच्छे खरीददार बढ़िया माल को ऊंचे दाम दे रहे हैं। कोटगढ़ का रेट ब्यूट प्लम बुधवार को उनके पास 220 से 240 रुपए प्रति 2 किलो डिब्बा बिका। पंजाब के खरीदार ने यह प्लम खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें