फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि में लटकी भर्ती प्रक्रिया, रोजगार के लिए लंबा हुआ इंतजार

Sat, 18 Jul 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों से छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद नई भर्ती प्रक्रिया लटक गई है। इसके चलते विश्वविद्यालय में रोजगार की उम्मीदें लगाए बैठे युवाओं का इंतजार भी बढ़ता जा रहा हैं। विवि ने अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक, अधीक्षक ग्रेड-एक, अधीक्षक ग्रेड-दो और सीनियर असिस्टेंट के एक-एक पद को डेपुटेशन पर भरने के लिए विज्ञापन संख्या 04/2019 के लिए आवेदन मांगे थे। इसी तरह इस विज्ञापन के अंतर्गत असिस्टेंट कोआर्डिनेटर, असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (एपीआरओ), पर्सनल असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर, स्टेनो टाइपिस्ट, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी और ड्राइवर के पदों के लिए 20 जनवरी 2020 तक आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


डेपुटेशन पर भरे जाने वाले पदों जिसमें अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक के पद के लिए अभ्यर्थी की ग्रेड-पे 8400 रुपये, अधीक्षक श्रेणी एक के लिए 5400 रुपये, अधीक्षक श्रेणी दो के लिए 4800 रुपये और वरिष्ठ सहायक के पद के लिए ग्रेड-पे 4400 रुपये की शर्त रखी थी। विवि प्रशासन ने एपीआरओ और असिस्टेंट कोआर्डिनेटर के पदों के लिए बीते सप्ताह ही लिखित परीक्षा ली है। जबकि अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक के पदों के लिए भी साक्षात्कार लिए। 

राणा ने लगाए ये आरोप
 इसी बीच विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप लगाए कि तकनीकी विवि में नियमों को ताक पर रख कर भर्तियां की जा रही हैं। विधायक ने भर्ती मामले की सरकारी जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की थी। राणा ने इससे पूर्व एनआईटी हमीरपुर में भी भर्तियों में धांधली और अनुचित वित्तीय लाभ का मामला केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के समक्ष उठाया था। इसके बाद एनआईटी निदेशक की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां छीन कर मंत्रालय ने उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया। राणा ने तकनीकी विवि में टेक्यूप के तहत मिली धनराशि पर भी श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें