हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बुधवार को सचिवालय में हुई बैठक में शिक्षकों के कुल 94 और गैर शिक्षकों के 60 पद भरने को मंजूरी दे दी गई। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य रू प से इन पदों को भरने को मंजूरी दिलवाना ही मुख्य प्रस्ताव था। वित्त कमेटी से मंजूरी मिल जाने के बाद अब इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद से अंतिम मंजूरी दिलवाई जाएगी। साथ ही इन तमाम पदों को भरने के लिए इन्हें विज्ञापित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इसी माह अंत तक ईसी की बैठक भी बुलाई जाएगी। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी, प्रधान मुख्य सचिव शिक्षा आरडी धीमान सहित विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान, विवि कुलसचिव डा. पंकज ललित, वित्त अधिकारी नरेंद्र ठाकुर और विवि के डीन प्लानिंग एवं शिक्षक मामले प्रो. एमएस चौहान भी मौजूद रहे।