फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में की जाएगी 124 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश शिक्षा विभाग में सहायक खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (assistant block primary education officer) के पद भरेंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सभी 124 शिक्षा खंडों के लिए असिस्टेंट ब्लॉक प्राइमरी एलीमेंटरी ऑफिसर के पद सृजित करने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग सरकार को प्रपोजल भेजने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


हालांकि, पहले भी सरकार को 124 पद भरने को प्रपोजल भेजा है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की शनिवार को प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ हुई बैठक में सरकार को प्रपोजल भेजने की बात कही गई। इसके अलावा संघ को स्कूल, सेंटर और जोनल स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को पर्याप्त धन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

इन मांगों पर भी हुआ विचार

12 विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। इनमें प्रमुख प्रथम नियुक्ति से जेबीटी पर दो वर्षों की शर्त हटाना, 4-9-14 के लाभ को 4 वर्ष पूरा करने के बाद लागू करना, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, केंद्र मुख्य शिक्षक और मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति पर लगी रोक हटाने, मुख्य शिक्षकों के वेतन, प्राथमिक पाठशालाओं में नर्सरी कक्षा शुरू करना, प्राथमिक सहायक अध्यापकों को पैरा की तर्ज पर नियमित करना, अनुबंध पर लगे जेबीटी अध्यापकों के वेतन को बढ़ाना, तीन पाठशालाओं पर एक केंद्र मुख्य शिक्षक का पद भरने सहित कई मामले उठाए गए। बैठक में संघ के अध्यक्ष लाल चंद मेहता, महामंत्री संजय अत्री, राजेश कुमार, मोहन दत्त शर्मा, यशपाल ठाकुर, जीएस बेदी और कमलेंद आदि शामिल हुए।

प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ महामंत्री संजय अत्री ने कहा कि एबीपीईओ के पद भरने से शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा। बीपीईओ पर कार्य का बोझ रहने से वे स्कूलों का निरीक्षण नहीं कर पाते। एबीपीईओ स्कूलों का निरीक्षण कर पाएंगे तो स्वत: ही शिक्षा पर असर पड़ेगा। निदेशक के साथ बैठक सकारात्मक रही और उन्होंने कहा कि वे फिर से प्रपोजल सरकार को भेजने जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें