फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सीएचओ की 940 पदों पर भर्ती प्रक्रिया रद्द

Thu, 03 Jun 2021 08:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

कम्यूनिटी हेल्थ अफसर भर्ती रद्द करने की पुष्टि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल ने की है। 
विज्ञापन
एनएचएम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने कम्यूनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) की 940 पदों पर भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी है। बीते 2 दिन पहले एनएचएम ने भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। योग्यता को लेकर उपजे विवाद और प्रशिक्षु नर्सों के विरोध के चलते भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया है। एनएचएम निदेशक निपुण जिंदल ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन

गौर हो कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास ब्रिज प्रोग्राम फॉर सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ का डिप्लोमा होना अनिवार्य किया था। यह डिप्लोमा बीएससी नर्सिंग के बाद होना चाहिए या फिर इंटरग्रेटेड कोर्स ऑफ मिड लेबल हेल्थ प्रोवाइडर बीएससी नर्सिंग के बाद होना अनिवार्य किया था।

नर्सों ने इन पदों के लिए रखी गई उक्त योग्यता का विरोध किया था। इस संबंध में नर्सों ने एनएचएम के मिशन निदेशक से भी मुलाकात की थी। नर्सों का कहना था कि जब 2019-2020 में 500 से ज्यादा सीएचओ के पद भरे थे, उस समय उक्त योग्यता नहीं रखी गई थी। ऐसे में पुराने तरीके से भर्ती होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें