सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में विभिन्न श्रेणियों में 2045 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापित पदों में असिस्टेंट, फाइनेंस, इंजीनियरिंग, लीगल, ऑटोमोबाइल इंजीनियर, स्पेशलिस्ट और जनरलिस्ट के पद शामिल हैं। असिस्टेंट के लिए 1536 पदों पर भर्ती की जा रही है।
बाकी 509 पदों पर भर्ती होगी। असिस्टेंट के पद के लिए के ग्रेजुएशन या +2 में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
योग्यता का विवरण
पद==================योग्यता
असिस्टेंट===============ग्रेजुएशन या +2 में 60 प्रतिशत अंक
फाइनेंस===============सीए/एमबीए फाइनैंस/बी,कॉम/एम.कॉम
इंजीनियरिंग=============बीई/बीटेक, सिविल, मैकेनिकल, इलैकिट्रकल, इलैक्ट्रॅनिक्स एंड कम्यूनिकेशन
लीगल================ग्रेजुएशन इन लॉ
ऑटोमोबाइल इंजीनियर=======बीटेक इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
स्पेशलिस्ट==============ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम से)
जनरलिस्ट==============ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम से)
सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही होगा आवेदन
आवेदन शुल्क के तौर पर असिस्टेंट के पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। इसके अलावा बाकी पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। असिस्टेंट के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
बाकी सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तहत असिस्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7640-21050 रुपये दिया जाएगा। बाकी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 17240-32640 वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय - समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।
रजिस्ट्रेशन 18-10-2014 से शुरू
असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18-10-2014 से शुरू है और अंतिम तारीख 10-11-2014 है। अन्य पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 11-10-2014 से शुरू है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 3-11-2014 है। असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन एग्जाम 250 अंकों का होगा।
असिस्टेंट के पदों की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन एग्जाम 17, 18 और 24 जनवरी 2015 को होगा। ऑनलाइन एग्जाम में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
अन्य पदों की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें