फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 712 पदों पर भर्ती करेगी कंपनी, 23 मार्च तक करें आवेदन

Mon, 16 Mar 2020 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश मेनपॉवर एसोसिएट्स लिमिटेड कंपनी प्रदेश में 712 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कंपनी कंप्यूटर ऑपरेटर, सिविल सिक्योरिटी गार्ड, स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर, सिविल भर्ती अधिकारी, बिक्री प्रबंधक, हेल्पर, चालक, टीम प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक के पद साक्षात्कार के माध्यम से भरेगी।

विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी अपने फार्म एचएमपीए बीबीएबी कॉलोनी सुंदरनगर में 23 मार्च तक जमा करवा सकते हैं। कंपनी महाप्रबंधक अविनाश शर्मा ने कहा कि विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष रखी गई है। चयनित युवाओं को मासिक वेतन 12500 से 26300 रुपये तक दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का कार्य क्षेत्र हिमाचल, पंजाब और उत्तर प्रदेश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें