हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। प्रसिद्ध मोबाइल कंपनी आईटीआई मंडी में 19 नवंबर को रोजगार मेला लगाएगी। इसमें आईटीआई प्रशिक्षित किसी भी ट्रेड के युवा भाग ले सकते हैं। इसके अलावा बाहरी राज्य के युवा भी रोजगार मेले में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
रोजगार मेले में कंपनी लगभग 600 पदों पर युवाओं की भर्ती करेगी। इसमें सीओई से पासआउट उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं। चयनित होने वाले युवाओं को रोल ऑन पर रोजगार दिया जाएगा। बेहतर कार्य करने पर इन्हें नियमित नौकरी देने का प्रावधान किया जाएगा।