फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बनने वाला है क्रिकेट के इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड

Sat, 25 Mar 2017 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला के बाद अब शिमला में भी क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड बनने वाला है। ऐसा रिकॉर्ड शायद ही आज तक के क्रिकेट इतिहास में बना होगा। यहां हो रही एक क्रिकेट चैंपियनशिप में रिकॉर्ड 216 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।
विज्ञापन


इन टीमों के करीब 2808 खिलाड़ी चैंपियनशिप पर कब्जा जमाने के लिए दो अप्रैल से मैदान पर उतरेंगे। हिमाचल प्रदेश खेल संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही इस प्रतियोगिता के मैच सुन्‍नी कॉलेज मैदान पर करवाए जाएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि यह पहला मौका है जब क्रिकेट की किसी प्रतियोगिता में इतनी सारी टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि युवाओं में क्रिकेट का ऐसा उत्साह शायद ही पहले कभी देखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को दिया जाएगा ये पुरस्कार, सीएम देंगे सम्मान

इस महा प्रतियोगिता के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से फ्री में किट भी दी जाएगी। प्रतियोगिता का समापन 23 अप्रैल को होना है।

इसमें सीएम वीरभद्र ‌सिंह विजेता टीम को सम्मानित करेंगे। विजेता रहने वाली टीम को एक लाख रुपए नगद और ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उपविजेता को 50 हजार नगद और ट्राफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरिज रहने वाले खिलाड़ी को 10 हजार रुपए मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें