फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी भागवत पाठ से मिलती है मानसिक शांति : अमरदेव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित देवी भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को देवी भागवत पाठ के मुख्य लाभ के बारे में बताया गया। यह कथा सनातन धर्म सभा अनाज मंडी की ओर से आयोजित की गई है। शाम 4 बजे से शुरू हुई कथा में कथावाचक अमरदेव शास्त्री ने बताया कि इस पाठ को करने से मन की शुद्धि, मानसिक शांति और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। इसमें लक्ष्मी, सरस्वती और शक्ति का आशीर्वाद मिलता है जिससे जीवन में समृद्धि और सफलता आती है। शास्त्री ने बताया कि पुराण के अनुसार इसके 9 दिन पाठ करने से व्यक्ति के अनजाने में हुए पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस जगह देवी भागवत का पाठ होता है वहां सकारात्मकता का वास होता है। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा अनाज मंडी के प्रधान अजय सूद, वरिष्ठ उप प्रधान गोपाल कृष्ण डोरा, प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें