फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री चैकिंग के लिए अब 20 तक आवेदन

Thu, 08 May 2014 09:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई जमा दो कक्षा की परीक्षा में किसी पेपर के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि जमा दो विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं व्यावसायिक ग्रुप के जो परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन या पुनर्निरीक्षण करवाना चाहते हैं, वे 200 और 150 रुपये प्रति उत्तरपुस्तिका की दर से 15 दिन के भीतर 20 मई तक अपने फार्म जमा करवा सकते हैं।

निर्धारित समय के बाद कोई भी आवेदन नहीं लिया जाएगा। कंपार्टमेंट के परीक्षार्थी 300 रुपये शुल्क के साथ 30 जून 2014 तक आवेदन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि बोर्ड ने रिजल्ट घोषित किया है। इस बार भी बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें