शिमला। रेजिडेंट चिकित्सक एसोसिएशन की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर मंत्रिमंडल बैठक में मुहर लग गई है। इस पर रेजिडेंट चिकित्सकों ने सरकार का आभार जताया है। एसोसिएशन के भूतपूर्व प्रधान डॉ. सोहिल शर्मा, उपप्रधान डॉ. मधुप, सचिव डॉ. आदर्श शर्मा, प्रेस सचिव डॉ. अर्चित शर्मा, महिला रेजिडेंट प्रतिनिधि डॉ. अनन्य शर्मा समेत चिकित्सकों ने घोषणा पर आभार जताया है। सदस्यों ने बताया कि रेजिडेंट चिकित्सक एसोसिएशन के सदस्यों ने बजट सत्र में अमलीजामा पहनाने की कोशिश की लेकिन उस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिए था कि जल्द ही मांग को पूरा किए जाएगा और अधिसूचना भी जारी होगी। ब्यूरो