फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युक्तिकरण: 26 जेबीटी शिक्षकों को कम छात्र संख्या वाले स्कूलों से किया ट्रांसफर, 417 नए प्रवक्ता नियुक्त

Thu, 03 Apr 2025 04:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 गुरुवार को मंडी जिले में 20 या उससे कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों से 26 जेबीटी शिक्षकों को अन्य स्कूलों में ट्रांसफर किया गया। 
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में युक्तीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुवार को मंडी जिले में 20 या उससे कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक स्कूलों से 26 जेबीटी शिक्षकों को अन्य स्कूलों में ट्रांसफर किया गया। इस संबंध में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं। ये ऐसे स्कूल हैं जिनमें तीन या अधिक शिक्षक हैं (केंद्र मुख्य शिक्षक सहित) हैं। विभाग के अनुसार छात्रों की शैक्षणिक प्रगति में और व्यवधान को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन

ये क्लिक कर देखें ट्रांसफर हुए शिक्षकों की सूची
Trending Videos
विज्ञापन

उधर, लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर शिक्षा विभाग को  स्कूलों को आठ विभिन्न विषयों में 417 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, वाणिज्य, राजनीति शास्त्र, इतिहास और गणित विषय में प्रवक्ताओं को नियुक्तियां दी गई हैं। राज्य लोकसेवा आयोग की भर्ती परीक्षा पास करने वाले इन अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में नियुक्तियां दे दी हैं। इनके अलावा एक्स सर्विस मैन कोटे से भी पांच प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। स्कूल कैडर के इन प्रवक्ताओं को प्रतिमाह 25,800 रुपये वेतन मिलेगा। इन्हें पांच दिनों में पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अंग्रेजी विषय में 63, अर्थशास्त्र 17, रसायन विज्ञान 29, बॉयोलाजी नौ, वाणिज्य 47, राजनीति शास्त्र 91, इतिहास 114 और गणित विषय में 42 प्रवक्ताओं को उच्च शिक्षा निदेशालय ने नियुक्ति दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें