फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय नेताओं से मिले राठौर, उपचुनाव की तैयारियों पर मंथन

Fri, 13 Sep 2019 09:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को दिल्ली एआईसीसी के दफ्तर में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी से तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय नेताओं से प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे कोे लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन


राठौर एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा से मिले। पार्टी सूत्रों के अनुसार राठौर ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से भी मुलाकात की, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से नहीं मिल पाए।

पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। एआईसीसी की दिल्ली में हुई प्रदेशाध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक में देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रदेशों में उग्र आंदोलन के लिए तैयारी करने को कहा है। रजनी पाटिल ने प्रदेश में भी केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ 17 से 28 सितंबर के बीच आंदोलन की तैयारी करने के निदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें