फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़िता ने सीएम से लगाई गुहार

Tue, 30 Oct 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चायल में खुद के साथ दुराचार और उसके बाद पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए हरियाणा की एक युवती ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि झांसा देकर युवक ने उसके साथ चायल में एक होटल में ले जाकर दुराचार किया। उसका आरोप है कि पुलिस ने 7 अक्तूबर को मामला दर्ज कर लिया लेकिन तब से अब तक न तो आरोपी की गिरफ्तारी की और न ही उसके खिलाफ कोई कार्यवाही की है।

यही नहीं, उसका आरोप है कि सोलन की पुलिस से लेकर प्रशासन तक उसे एक जगह से दूसरी जगह दौड़ा रहे हैं लेकिन कार्यवाही नहीं कर रहे। हताश होकर उसने मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पत्र लिखने वाली युवती ने बताया कि युवक के परिवार वालों की मौजूदगी में यमुनानगर में उसकी सगाई हुई। सगाई के बाद घुमाने के बहाने अपने रिश्तेदारों के साथ चायल लेकर आया और जबरन दुराचार किया लेकिन इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। मांग की है कि हिमाचल सरकार दोषी पर कार्यवाही करते हुए उसे न्याय दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें