फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रंजना बनीं धामी कॉलेज सीएससीए की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित की गई केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यकारिणी का चयन मेरिट के आधार पर किया गया। बीए तृतीय वर्ष की रंजना ठाकुर को अध्यक्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष के तुषार भारद्वाज को उपाध्यक्ष, बीएससी तृतीय वर्ष के रोहित को सचिव और बीए द्वितीय वर्ष के हिमेश कौशल को संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय छात्र संघ महाविद्यालय के विकास और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्यक्ष रंजना ठाकुर ने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने में सहयोग मांगा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मनीला गुप्ता ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें