फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में रंग-तरंग राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव 29 से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 29 और 30 मई को अखिल भारतीय रंग तरंग राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राजभाषा एवं संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक समन्वय से आयोजित इस महोत्सव में देशभर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


महोत्सव में नृत्य, गायन और वादन की विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी जिनमें शास्त्रीय, लोक और आधुनिक कला की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम का आयोजन गीता आर्ट्स, एक्ट एंड नृत्य एसोसिएशन (गाना) और रवींद्र निकेतन कालीबाड़ी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग की सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। महोत्सव के आयोजक पीपी बिस्वास ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इच्छुक प्रतिभागी एवं कला प्रेमी अधिक जानकारी के लिए पीपी बिस्वास से 94063-81965 व 79879-65350 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें