फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रिंग में उतरेंगे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज, पूर्व सीएम वीरभद्र की स्मृति में होगी प्रतियोगिता

Tue, 24 Jan 2023 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में रामपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 22 से 25 फरवरी तक रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में होने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर से करीब 100 मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की स्मृति में रामपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता होने जा रही है। 22 से 25 फरवरी तक रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में होने वाली इस प्रतियोगिता में देश भर से करीब 100 मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। कई अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में रामपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। बॉक्सिंग एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष तिलक शर्मा ने बताया कि युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर कर खेल गतिविधियों में भाग लेने के उद्देश्य से पहली बार राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में देश भर से आई आठ टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 13 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन टीमों में सर्विसेज, रेलवे, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, भोपाल और हिमाचल प्रदेश की टीम शामिल होगी। हिमाचल की टीम में रामपुर क्षेत्र के छह बॉक्सर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि रामपुर जिला कुल्लू, किन्नौर और रोहड़ू का केंद्र बिंदु है और यहां बॉक्सिंग खेल के प्रति युवाओं में खासी रुचि है। इस मौके पर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव संतोष शर्मा, विनोज नेगी, गिरीश गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें