फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर कटान में अपने लोगों को बचा रही भाजपा : रामलाल ठाकुर

Fri, 29 Jun 2018 05:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने अवैध खैर कटान मामले में एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। आरोप लगाया कि  कोठीपुरा और श्री नयना देवी क्षेत्र में हुए खैर कटान में संलिप्त भाजपा के लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। 

विज्ञापन


कहा कि कोठीपुरा में हुए कटान मामले में चौकीदार और ठेकेदार के मुंशी को गिरफ्तार किया गया। लेकिन जब ठेकेदार पर कार्रवाई की बात आई तो पुलिस के हाथ खड़े हो गए। क्योंकि ठेकेदार भाजपा का पदाधिकारी था। उन्होंने कहा कि श्री नयना देवी में छापेमारी के दौरान एक घर से लकड़ी का ट्रक पकड़ा था।

लेकिन मुख्य आरोपी भी भाजपा से संबंध रखता था। इस कारण वहां भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। इसके अलावा भी अन्य क्षेत्रों में अवैध कटान हुआ है, जिसकी सरकार को निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा के लोगों पर कार्रवाई करने से क्यों गुरेज किया जा रहा

उन्होंने पूर्व सरकार के समय भी मुद्दा उठाया था और अब भी उठाते रहेंगे, जब तक दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। कहा कि श्री नयना देवी रेंज में अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमों को ताक पर रख कर नियुक्त किया गया था।

उन्होंने पूर्व सरकार के समय भी सीएम को अवगत करवाया था और अब वर्तमान सरकार से भी जांच की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार के लिए जीरो टालरेंस है। अगर ऐसा है तो अवैध कटान में संलिप्त भाजपा के लोगों पर कार्रवाई करने से क्यों गुरेज किया जा रहा है? 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें