फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदेवी के दरबार माथा टेक चुनावी मैदान में उतरे रामलाल ठाकुर

Mon, 08 Apr 2019 06:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)
विज्ञापन
ठाकुर रामलाल
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर रामलाल ने सोमवार को कुलदेवी विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में माथा टेक और पूजा अर्चना कर लोकसभा चुनावों का चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


इसके बाद उनका रोड-शो ऊना के लिए रवाना हुआ। रामलाल ठाकुर सोमवार सुबह बारिश और तूफान के बीच श्री नयना देवी के दरबार पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में रामलाल ठाकुर ने कहा कि माता श्री नयना देवी उनकी कुलदेवी हैं।

किसी भी बड़े कार्यक्रम की शुरुआत के लिए वह माता का आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं। उन्होंने कहा कि आज बारिश हो रही है, जोकि शुभ है। वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज कर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार पूरी तरह से विफल रही हैं। प्रदेश आज कर्ज के बोझ के तले दबता जा रहा है। यही हालत केंद्र सरकार की है। केंद्र सरकार ने पांच साल में कोई भी विकास कार्य नहीं किया।

जनता के उत्थान के लिए जो नीतियां बनाई जानी चाहिए थीं, वो नहीं बन पाईं। अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विकास करने में विफल रहे हैं। जनता उनसे 15 सालों का हिसाब मांगेगी। इस मौके पर पुजारी प्रदीप शर्मा, महेश शर्मा, प्रभात शर्मा, रिशु शर्मा, नवीन, शैलेंद्र शर्मा भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें