फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: जयसिंहपुर की आश्वी धीमान एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सम्मानित

Thu, 04 Jun 2026 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)।

सार

 आश्वी धीमान को एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स-2026 की ओर से कला, संस्कृति और कम उम्र में हासिल की गई असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया है। 
विज्ञापन
आश्वी धीमान एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सम्मानित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के सलियाणा गांव की होनहार बाल कलाकार आश्वी धीमान ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्हें एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स-2026 की ओर से कला, संस्कृति और कम उम्र में हासिल की गई असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया है। महज आठ वर्ष की आश्वी धीमान ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इस सम्मान के साथ उनके नाम दर्ज पुरस्कारों और सम्मानों की संख्या 200 तक पहुंच गई है, जो उनकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। आश्वी इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित विश्व रिकॉर्ड पुस्तकों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। उनका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, यूनिवर्सल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और ओरिएंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सहित कई प्रमुख रिकॉर्ड पुस्तकों में दर्ज है। हाल ही में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान बनाकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश और देश का नाम रोशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें