श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी में सोमवार से अखंड रामायण पाठ किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी पंडित संजय शास्त्री ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक अखंड पाठ किया जाएगा। पाठ के बाद हवन होगा।
नवमी पर मंदिर में झंडा चढ़ाया जाएगा। इन सबके लिए मंदिर प्रबंधन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 8 अप्रैल को रामनवमी पर भंडारा होगा।
मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उप प्रधान ललित शर्मा, डॉ. राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, मोहन ठाकुर, जितेंद्र वर्मा, भुवनेश्वर शर्मा और कमल ठाकुर ने आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।