राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद हिमाचल पहुंच गए हैँ। वह वीरवार सुबह करीब सवा 11 बजे परवाणू पहुंचे। यहां विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल समेत भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने इनका जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद उनकी विधायक दल के साथ बैठक चल रही है। कोविंद हिमाचल में राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन मांगने आए हैं। वहीं, भाजपा विधायक उन्हें हिमाचल से पूरा समर्थन देने का दावा कर रहे हैं।
इससे पहले विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार भी शिमला आ चुकी हैं। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल से अपने लिए समर्थन मांगा था।