फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: 11,000 दीयों की रोशनी से जगमगाएगा मनाली शहर

Wed, 17 Jan 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्थानीय संयोजक सुरेश ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी के दिन 11:00 बजे से 2:00 बजे तक मनाली के माल रोड पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। 
विज्ञापन
मनाली शहर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राण प्रतिष्ठा के दिन मनाली भी राममय हो जाएगी। 22 जनवरी को इस शुभ अवसर पर मनाली शहर 11,000 दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगा। माल रोड पर प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। दिनभर भजन-कीर्तन होगा। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के स्थानीय संयोजक सुरेश ठाकुर ने कहा कि 22 जनवरी के दिन 11:00 बजे से 2:00 बजे तक मनाली के माल रोड पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


21 जनवरी रात्रि को माल रोड को रंगोली से सजाया जाएगा और पूरा शहर भगवा रंग की पताकाओं से सुसज्जित किया जाएगा। माल रोड के एक ओर एलईडी के माध्यम से अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण प्रसारित किया जाएगा। मातृशक्ति भजन-कीर्तन करेगी। समिति अध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया है कि इस गौरवशाली दिन को भव्य व अविस्मरणीय बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। मकर संक्रांति से मनाली नगर में अखंड ज्योति जलाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें