फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: देहदान केे प्रति लोगों का बढ़ रहा है रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेऊ गांव के राम कुमार ने भरा देहदान का फार्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ग्रामीण हल्कों के लोग भी अब देहदान के प्रति जागरूक हो रहे हैं। शिमला के साथ लगते गांव सेऊ, पोस्ट ऑफिस दुर्गापुर तहसील के रहने वाले राम कुमार (54) ने शुक्रवार दोपहर को आईजीएमसी में देहदान का फार्म भरा। यहां पर वह सीएमओ डॉ. महेश कुमार पुंडीर से मिले।
विज्ञापन


राम कुमार ने बताया कि वह स्वैच्छिक तौर पर आईजीएमसी को लिए दान देना चाहते हैं। इसके बाद डॉ. महेश कुमार पुंडीर ने प्रक्रिया पूरी करवाने में उनकी मदद की। पेशे से टेलर का काम करने वाले राम कुमार ने बताया कि उन्हें अखबारों के माध्यम से देहदान करने के बारे में जानकारी मिली। देहदान समिति की महासचिव डॉ. अंजू प्रताप ने यह जानकारी दी। आईजीएमसी को अब तक नौ देह मिल चुकी हैैं। आईजीएमसी में देहदान करने को लेकर मार्गदर्शन केंद्र स्थापित करने मांग भी उठने लगी है ताकि लोगों इस प्रक्रिया को आसानी से समझ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें