शिमला। राजधानी की रक्षिता ठाकुर का चयन कराटे की नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। रक्षिता ठाकुर शिमला के ऑकलैंड हाउस स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार रक्षिता ने 16 और 17 मई को बैजनाथ में आयोजित राज्य कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। इसमें राज्य के सभी 12 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रक्षिता ने इतनी कम उम्र में असाधारण कौशल, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य स्मारिकी समंतराय, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और साथी छात्रों ने रक्षिता की इस उपलब्धि की सराहना की। संवाद