फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब है राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त, जान लीजिए

Fri, 28 Aug 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। सुबह के समय भद्रा होने के कारण राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 1: 40 बजे के बाद रहेगा।
विज्ञापन


पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी के पुजारी पंडित संजय शास्त्री के अनुसार रक्षाबंधन भद्रा रहित काल व्यापिनी पूर्णिमा में मनाने का विधान है। 29 अगस्त को सुबह 10:14 से पूर्वाह्न 11:16 बजे तक भद्रा रहेगी।

पूर्वाह्न 11:16 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक भद्रा मुखकाल का समय है, ऐसे में रक्षाबंधन नहीं करना चाहिए।

संजय शास्त्री ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे के बाद ही रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है। भद्रा में मंगल कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें