फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्योंथल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजधानी से सटे क्योंथल और जुन्गा क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। जुन्गा बाजार में दिनभर खूब चहल-पहल रही। हालांकि, ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन का असर स्थानीय कारोबार पर भी देखने को मिला। महिलाओं ने एचआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। ग्रामीण क्षेत्रों में बस रूट कम होने के कारण कई महिलाओं को इस सुविधा का पूरा लाभ नहीं मिल सका। वरिष्ठ नागरिकों ने रक्षाबंधन से जुड़ी पुरानी परंपराओं को याद किया। उन्होंने बताया कि पहले रक्षाबंधन के अवसर पर पुरोहित मौली बांधते थे। बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की परंपरा 1980 के दशक में अधिक प्रचलित हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें