फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चिट्टे की पुड़िया निगलने वाले रक्कड़ के युवक की माैत, जानिए पूरा मामला

Fri, 04 Apr 2025 10:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 हमीरपुर जिले के बड़सर थाना के तहत पकड़े जाने के डर से चिट्टे की पुड़िया निगलने वाले जिला कांगड़ा के रक्कड़ निवासी आरोपी युवक की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर थाना के तहत पकड़े जाने के डर से चिट्टे की पुड़िया निगलने वाले जिला कांगड़ा के रक्कड़ निवासी आरोपी युवक की मौत हो गई है। बड़सर थाना पुलिस ने 25 जनवरी को आरोपी को 15 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा था लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम को चकमा देकर चिट्टे की पुड़िया निगल ली। इसके बाद आरोपी की तबीयत बिगड़ गई और उसे एम्स बिलासपुर ले जाया गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: हिमाचल के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क टेस्ट बंद करने की तैयारी, पर्ची के भी लगेंगे पैसे

यहां पर एक माह से अधिक समय तक युवक का उपचार चला। इसके बाद उसे घर भेज दिया, जहां युवक ने आखिरकार दम तोड़ दिया। एम्स बिलासपुर में युवक कई दिनों तक आईसीयू में भर्ती रहा था। यहां पर उपचार के दौरान डॉक्टर ने युवक के पेट से नशे की पुड़िया को निकाल लिया था लेकिन पुड़िया फट गई थी।

सिंथेटिक ड्रग के कारण युवक की किडनी समेत कई अंग बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। युवक का डायलिसिस भी किया गया था। डॉक्टर और परिजनों के प्रयासों के बावजूद युवक की जान नहीं बच पाई है।
विज्ञापन

 एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि युवक ने करीब 15 ग्राम चिट्टे की पुड़िया को निगल लिया था। एम्स बिलासपुर में आईसीयू में भर्ती रहा था। युवक के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के मामले दर्ज थे। आरोपी की तबीयत में सुधार नहीं हुआ था, जिस वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। युवक की मौत घर पर हुई है। 
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें