जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन में नए प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने पदभार संभाल लिया है। स्कूल पहुंचने पर राकेश का जोरदार स्वागत किया गया। एक वर्ष से इस विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार इतिहास प्रवक्ता देविंदा चौहान को सौंपा था। प्रधानाचार्य राकेश वर्मा सुन्नी तहसील के गांव कोठीसरे के रहने वाले हैं। वर्ष 1997 में शिक्षा विभाग में बतौर टीजीटी नॉन मेडिकल अपनी सेवाएं शुरू करने वाले राकेश वर्मा ने मंढोलघाट, चलाल थाची, मिडल स्कूल चाबा और हीवण में भी सेवाएं दी हैं। वह राजकीय उच्च विद्यालय धाली में वर्ष 2022 से बतौर मुख्याध्यापक सेवारत रहे। राकेश वर्मा ने बताया कि विद्यालय में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयास किया जाएगा। संवाद