फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राकेश सिंघा बोले- वजन के हिसाब से सेब ढुलाई की दरें भी सरकार तुरंत तय करे

Fri, 07 Apr 2023 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

माकपा नेता राकेश सिंघा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सेब सीजन से पहले सरकार व्यवस्था में सुधार करे। एपीएमसी एक्ट सख्ती से लागू करे। सिर्फ बागवानों से सेब और अन्य फलों को किलो के हिसाब से खरीदने से समस्या का समाधान नहीं होगा। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक और माकपा के वरिष्ठ नेता राकेश सिंघा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व विधायक और माकपा के वरिष्ठ नेता राकेश सिंघा ने कहा कि मंडियों में सेब किलो के हिसाब से खरीदने के साथ वजन के हिसाब से सेब ढुलाई की दरें भी सरकार तुरंत तय करे। अभी तक सेब का भाड़ा प्रति पेटी और दूरी के हिसाब से वसूला जाता है। अभी तक छोटे बागवानों से वाहन मालिक प्रति पेटी के हिसाब से किराया वसूलते रहे हैं। सरकार ने सेब सीजन आरंभ होने से पहले बागवानों के हित में तीनों कानून लागू नहीं किए तो लाखों बागवान फिर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। माकपा नेता राकेश सिंघा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सेब सीजन से पहले सरकार व्यवस्था में सुधार करे।

विज्ञापन


एपीएमसी एक्ट सख्ती से लागू करे। सिर्फ बागवानों से सेब और अन्य फलों को किलो के हिसाब से खरीदने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सेब की ढुलाई के लिए किराया भी वजन के हिसाब से तय हो। सीजन से पहले सरकार मंडियों में छोटे बागवानों के हितों में तुरंत फैसला ले और उनका वर्षों से रहा आर्थिक शोषण रोका जाए। सिंघा ने कहा कि जब लकड़ियों की पेटी में सेब पैक करके बेचा जाता था तो उस समय भी 10, 12 और 15 किलो वजन और ग्रेड के हिसाब से सेब खरीदा और बेचा जाता था। फिर टेलीस्कोपिक कार्टन के प्रचलन से बागवानों का वित्तीय शोषण किया जाता रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें