फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राजीव कुमार प्रमोट होकर बने आईएएस अधिकारी, अधिसूचना जारी

Fri, 14 Aug 2026 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कुमार का भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन हो गया है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। 
विज्ञापन
राजीव कुमार प्रमोट होकर बने आईएएस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कुमार का भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रमोशन हो गया है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2025 की चयन सूची के तहत राज्य सिविल सेवा श्रेणी में उपलब्ध पदोन्नति कोटे की रिक्तियों को भरने के लिए राजीव कुमार के नाम को मंजूरी दी गई है। चयन सूची 13 जुलाई 2026 को तैयार की गई थी और इसे 14 अगस्त 2026 को स्वीकृति प्रदान की गई।

राजीव कुमार वर्तमान में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हैं। इनका जन्म 27 जुलाई 1976 को हुआ था। वे हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं और लंबे समय से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद अब उनका नाम हिमाचल प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारियों की सूची में शामिल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें