फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: बिंदल बोले- कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर गई जिन्ना की आत्मा, मुस्लिम लीग के नक्शेकदम पर चल रही

Tue, 23 Apr 2024 06:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मुस्लिम लीग के नक्शेकदम पर चल रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि केरल में मुस्लिम लीग जो कांग्रेस की सहयोगी है और जिसके बारे में राहुल गांधी ने कहा था कि यह शुद्ध पवित्र लोग हैं, उन्होंने केरल की सड़कों पर हिंदू विरोधी नारे लगाए। उस पर कांग्रेस की ओर से कोई टिप्पणी न किया जाना, इस बात को साबित करता है कि कांग्रेस मुस्लिम लीग के समर्थन में खड़ी है। डाॅ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र केवल और केवल एक धर्म विशेष के तुष्टीकरण के साथ भरा पड़ा है। कांग्रेस पार्टी देश को केवल वोट लेने के लिए जाति, धर्म, संप्रदाय के आधार पर बांटने की दोबारा से तैयारी कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनेक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से कहा कि 97 प्रतिशत हिंदू राज्य हिमाचल में कांग्रेस ने हिंदूवादी पार्टी को हराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें