फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राजेश्वर ठाकुर को जीका से वित्तपोषित एचपीसीडीपी का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया

Sat, 25 Nov 2023 08:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजेश्वर ठाकुर को जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जीका) से वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण स्तरोन्नयन परियोजना (एचपीसीडीपी) में मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
राजेश्वर ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजेश्वर ठाकुर को जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जीका) से वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण स्तरोन्नयन परियोजना (एचपीसीडीपी) में मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। यह जीका-दो परियोजना है और इसका कार्यालय हमीरपुर में है। राजेश्वर ठाकुर पिछले लगभग 25 साल से राज्य में मीडिया क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं के गांव परनाल नालटी के मूल निवासी हैं। राजेश्वर ठाकुर ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ की इस परियोजना के जरिये राज्य सरकार हिमाचल के हजारों किसानों का आर्थिक भविष्य बदलने का लक्ष्य लिए हुए है। इस दायित्व के लिए वह मुख्यमंत्री के धन्यवादी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें