फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने ली शपथ, बने हिमाचल के 28वें राज्यपाल

Tue, 13 Jul 2021 02:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शपथ लेने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि प्रकृतिक सौंदर्य से भरे गोवा राज्य से प्रतिस्पर्धा करने वाले हिमाचल प्रदेश का सौंदर्य और भी ज्यादा है। कहा कि यहां आने के बाद उन्हें यह पता चला कि गोवा की ही तरह हिमाचल के लोगों में भी आतिथ्य भाव काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
अर्लेकर ने हिमाचल के 28वें राज्यपाल के तौर पर ली शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता रहे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल के तौर पर मंगलवार को राजभवन शिमला में शपथ ली। हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलीमथ ने अर्लेकर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने कहा कि प्रकृतिक सौंदर्य से भरे गोवा राज्य से प्रतिस्पर्धा करने वाले हिमाचल प्रदेश का सौंदर्य और भी ज्यादा है। यहां आने के बाद उन्हें यह पता चला कि गोवा की ही तरह हिमाचल प्रदेश के लोगों में भी आतिथ्य भाव बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्लेकर की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद पर 6 जुलाई को नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसके साथ ही प्रदेश के राज्यपाल रहे बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है। अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष के अलावा गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कैबिनेट सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें