भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि चार्जशीट आने से पहले ही कांग्रेस नेताओं में हड़कंप मच गया है। सरकार के मंत्री सुधीर शर्मा और कर्ण सिंह के बयानों की बौखलाहट से लगता है कि कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए हैं।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं को धीरज धरने की सलाह दी है। भाजपा की चार्जशीट में निश्चित तौर पर सबूत भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी नौकरियों में गड़बड़ी के आरोप बिलकुल सही हैं।
अगर नहीं हैं तो कांग्रेस के मंत्री बताएं कि क्या कारण थे कि बैंक भर्तियों के पेपर अधिकृत संस्था से न करवाकर स्कूल एजूकेशन बोर्ड से करवाने पड़े? क्या कारण है कि हाल में ही कोऑपरेटिव बैंक में हुई भर्ती के रिकॉर्ड को नष्ट करने की स्वीकृति प्रदेश सरकार से मांगी जा रही है?